पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षकों ने जैंडर संवेदी शासन विकास मुद्दे पर दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षकों ने जैंडर संवेदी शासन विकास मुद्दे पर दिया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोतरा
इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान जयपुर के निर्देशानुसार पंचायत समिति स्तर पर पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच एवं ग्रामसेवकों का दो दिवसीय जैंडर संवेदी शासन विकास के मुद्दे पर प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ।
प्रशिक्षण में प्रधान जमनादेवी गोदारा व एसडीएम अखूब खां, बीडीओ सविता टी चौधरी, एईएन प्रकाशचंद्र सुराना, दक्ष प्रशिक्षक पंचायत प्रसार अधिकारी उकाराम, सवेरा संस्थान के खींयाराम, बाणियावास सरपंच चांदकंवर ने जैंडर संवेदी शासन विकास के मुद्दों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में कालेवा सरपंच आईदानराम, सारूराबेरी के सरपंच दूदाराम ने प्रशिक्षण की विषय वस्तु से संबंधित विशेष चर्चाओं में भाग लिया।
पंचायत समिति के मनरेगा हाल में बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम अखूब खां, बीडीओ सविता टी चौधरी व अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याएं एवं शिकायते समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। पंचायत समिति के सभागार में कनिष्ठ तकनीकी सहायकों, ग्रामसेवकों एवं कनिष्ठ लिपिकों की बैठक रखी गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। मनरेगा, आवास योजनाएं, निर्मल भारत, बीआरजीएफ, एमपी, एमएलए, एलएडी के कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश बीडीओ ने दिए।
महिलाएं अपनी सोच बदलें: शर्मा
समदड़ी. पंचायतीराज संस्थाओं में जैंडर संवेदी शासन में नेतृत्व विकास के लिए सरपंच व ग्रामसेवकों की संयुक्त कार्यशाला आशापुरा मंदिर सिवाना में आयोजित हुई। कार्यशाला के दूसरे दिन का शुभारंभ ईश वंदना से हुआ। इसके बाद पहले दिन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन सिवाना एसडीएम गोमती शर्मा ने महिलाओं के सोच बदलने की बात कही। उन्होंने बताया कि समय परिवर्तनशील है। महिलाओं को भी अपनी सोच व विचारधारा में परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। महिला जनप्रतिनिधियों को स्वयं आगे आकर काम करने की बात कही। बहू एवं बेटी को बराबर समझते हुए समता व समानता के भाव से काम करने की बात कही। उन्होंने बाल-विवाह नहीं करने, दहेज का विरोध, नशा बुरी लत है आदि पर जानकारी दी। जिला प्रशिक्षक दल के सदस्य मदनलाल जांगिड़ ने जैंडर संवेदी शासन तथा महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी। दक्ष प्रशिक्षक हरीसिंह व लोकेशकुमार ने सफल महिलाओं को आदर्श अपनाकर आगे बढऩे का आग्रह किया। चंद्रिका राजपुरोहित ने महिलाओं की पुरानी मान्यताएं त्यागने तथा ऊंची उड़ान भरने की बात कही। एडवोकेट लादाराम परमार ने दहेज प्रतिरोध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा संबंधी कानूनी की जानकारी दी।



: बालोतरा. कार्यशाला में उपस्थित ग्रामसेवक व जनप्रतिनिधि।