आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन
बालोतरा. स्थानीय मेघवाल छात्रावास में मेघवाल युवा संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को बाबूलाल नामा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सोहनलाल जोगसन को समिति संयोजक व जगदीश बारूपाल को सह संयोजक मनोनीत किया गया। संयोजक जोगसन ने बताया कि बैठक में सराणा गांव में मेघवाल जाति के लोगों पर हुए अत्याचार पर चर्चा कर बैठक के अंत में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ७ दिन के भीतर-भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उपखंड स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान समाज के कार्यकर्ता मौजूद थे।