- Hindi News
- नरेंद्र मोदी आर्मी का सदस्यता अभियान आज से
नरेंद्र मोदी आर्मी का सदस्यता अभियान आज से
भास्कर न्यूज - बालोतरा
नरेंद्र मोदी आर्मी बालोतरा की ओर से सदस्यता अभियान की शुरूआत शुक्रवार सवेरे 9 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस में कार्यक्रम के बाद होगी।
पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष हितेश दवे व बालोतरा नगर अध्यक्ष नरेंद्र चारण ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गोविंदराम मेघवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा, पूर्व प्रधान श्यामसिंह मेवानगर, नमो आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गौड़ सवाऊ भी उपस्थित होंगे।