- Hindi News
- कड़ी से कड़ी जोड़ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : भायल
कड़ी से कड़ी जोड़ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : भायल
भास्कर न्यूज - सिवाना
प्रदेश के बाद देश में चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा को जिताने के लिए एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। ये उद्बोधन विधायक हमीरसिंह भायल ने गुरुवार को कस्बे के आशापुरा मंदिर प्रांगण में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नए युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जुड़वाएं तथा आम आदमी के सुख-दुख में भागीदार बनकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की आगामी 60 दिवसीय कार्य योजना के तहत आम आदमी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी।
शिक्षा में गुणवत्ता के लिए नए शिक्षक भर्ती व आठवीं बोर्ड लागू करने जैसी योजनाओं का कार्य चल रहा है। पेयजल के लिए मार्च-अप्रैल तक उम्मेदसागर-धवा-समदड़ी-खंडप योजना का पानी खंडप तक पहुंचा दिया जाएगा। समदड़ी-सिवाना-जालोर-सिवाना-बालोतरा मुख्य मार्गों सहित ग्रामीण संपर्क सड़कों का नवीनीकरण व विस्तार किया जाएगा। चिकित्सा के लिए पीएचसी करमावास व खारा महेचा में चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश हो गए है।