पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीकर यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के विरोध में निकाली रैली

सीकर यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के विरोध में निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिवाना
सीकर यूनिवर्सिटी का नामकरण महाराव शेखाजी से बदलकर वर्तमान सरकार की ओर से नया नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय किए जाने से उपखंड क्षेत्र स्तरीय प्रताप युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने भारी रोष प्रकट किया।
नाम परिवर्तन के विरोध में गुरुवार को प्रताप युवा शक्ति की ओर से सिवाना-बालोतरा प्रांतीय स्तर पर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे स्थानीय राजपूत छात्रावास से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड मुख्यालय पहुंची। जहां एसडीएम गोमती शर्मा को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपकर सीकर यूनिवर्सिटी का नाम महाराव शेखाजी यथावत रखने की मांग की गई।
इस दौरान प्रताप युवा शक्ति के प्रांतीय संयोजक गणपतसिंह गोलिया, मनोहरसिंह सिणेर, पाबूसिंह कर्णा, पृथ्वीसिंह धीरा, विजयसिंह राठौड़ गुड़ानाल, इंद्रसिंह देवंदी, उत्तमसिंह पीपरली, नरेंद्रसिंह सिवाना सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग मौजूद थे।