प्रांत स्तरीय कार्यकारिणी का गठन
सिवाना. श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में राजपूत छात्रावास सिवाना में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रताप युवा शक्ति सिवाना-बालोतरा प्रांत स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रांत संयोजक पद पर गणपतसिंह गोलिया को सर्वसम्मति से मनोनीत किया। कार्यकारिणी में सदस्य मनोहरसिंह सिणेर, पाबूसिंह कर्णा, हिंदूसिंह सिणेर, पृथ्वीसिंह धीरा, जितेंद्रसिंह कुशीप, महावीरसिंह गुड़ानाल, मोहनसिंह धीरा को मनोनीत किया। बैठक में संगठन की ओर से समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संयोजक ने आह्वान किया।
- - -