पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड जांच शिविर आयोजित

स्काउट गाइड जांच शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिवाना
स्थानीय संघ परिक्षेत्र का द्वितीय व तृतीय सौपान जांच शिविर बीईईओ सोनाराम गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर में 19 स्कूलों के 175 स्काउट गाइड व 16 ट्रेनर सहित कूल 191 संभागियों ने भाग लिया। शिविर में पायनियरिंग, आग जलाना, भोजन बनाना, कंपास, प्राथमिक सहायता, अनुमान लगाना, नक्शा बनाना, कैंप क्राफ्ट, दक्षता बैचों की जांच की गई। शिविर का संचालन केसाराम व्याख्याता ने किया। शिविर में ट्रेनिंग काउंसलर गणेशाराम, मसराराम, शेरसिंह, चुन्नीलाल, रतनलाल, हेमराज सोनी ने सहयोग दिया। सचिव हेमराज सोनी ने आभार जताया।