पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुनिसुव्रत स्वामी महापूजन 2 को

मुनिसुव्रत स्वामी महापूजन 2 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर स्थित कुशलवाटिका प्रांगण में मुनिसुव्रत स्वामी की प्रथम वर्षगांठ पर महापूजन का आयोजन गुरुवर्या डॉ. विद्युत प्रभा की पावन निश्रा में व अहमदाबाद के विधिकारक दिलीप भाई के संचालन में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे पढ़ाया जाएगा। कुशलवाटिका के प्रचारमंत्री केवलचंद छाजेड़ ने बताया कि गुरुवर्या डॉ. विद्युत प्रभा ने इस महापूजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के जीवन में व्यावसायिक, व्यक्तिगत, आर्थिक, सामाजिक, बाधाएं आ रही हो। उन्हें इस पूजन को करने व सुनने से उन बाधाओं का निवारण संभव है। छाजेड़ ने बताया कि पूजन कुशलवाटिका में 108 जोड़ो के साथ पढ़ाया जाएगा। जिन महानुभावों को इस पूजन में लाभ लेना हों वो अपना नाम आराधना भवन पेढ़ी में लिखवा सकते हैं।
कुशलवाटिका प्रथम वर्षगांठ 2 को : कुशल वाटिका की प्रथम वर्षगांठ रविवार को उपाध्याय प्रवर मणिप्रभ सागर के आशीर्वाद से एवं गुरुवर्या डॉ. विद्युतप्रभा की पावन निश्रा में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगा।