- Hindi News
- कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
बाड़मेर. जिला मजिस्ट्रेट भानु प्रकाश एटूरू ने एक आदेश जारी कर 6 फरवरी को देवनारायण जयंती, 12 को विश्वकर्मा जयंती, 13 को स्वामी रामचरण जयंती, 14 को गुरु रविदास जयंती, 18 को गाडगे महाराज जयंती, 24 को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती व 27 फरवरी को महाशिवरात्रि के धार्मिक पर्वों के आयोजन के मध्य नजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। उपखंड व तहसील मुख्यालयों पर एसडीएम व तहसीलदार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
- - -
बैंक कर्मियों की बैठक 2 को
बाड़मेर. दी बाड़मेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारियों के संगठन गठन करने के लिए एक दिवसीय बैठक 2 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। जिसमें सभी सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी भाग लेंगे।