पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक टैंपो की टक्कर में तीन घायल

बाइक-टैंपो की टक्कर में तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. गुरुवार शाम करीब आठ बजे कुड़ला के नजदीक बाइक-टैंपो की भिड़ंत में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें घायलावस्था में
निजी वाहन से बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। पुलिस के अनुसार बाड़मेर से बाइक पर सवार होकर भैराराम पुत्र सुरता राम((45)) जाट, मोटाराम पुत्र ईशराराम ((30)) व अचला राम पुत्र पुरखाराम जाट निवासी शिवकर घर की तरफ जा रहे थे। बाड़मेर-शिवकर मार्ग पर लखारी टांके के पास सामने से आ रहे टैंपो ने बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे हादसे में बाइक पर सवार तीन घायल हो गए। इसके बाद तीनों घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए बाड़मेर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।