बलिदान दिवस पर दो मिनट का मौन रखा
जैसलमेर. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार को बलिदान दिवस मनाया गया। बलिदान दिवस पर शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर एनएल. मीना, अतिरिक्त कलेक्टर माना राम पटेल, एसडीएम गजेंद्र सिंह चारण, तहसीलदार जैसलमेर पीतांबर राठी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारी ने सायरन बजने पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा सहित स्मरण किया गया।
इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसपी विकास शर्मा, एएसपी कृष्णचंद यादव, अपराध सहायक शिवलाल, एएओ मेहरान राम गर्ग, कार्यालय सहायक शिवलाल गर्ग, महेश ओझा, चैनाराम चौधरी, जमनादास, सवाईसिंह, खेतदान सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।