- Hindi News
- दो सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, चार घायल
दो सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, चार घायल
भास्कर न्यूज - पोकरण
शहर के ह्रदय स्थल घोड़ा का चौक पब्लिक पार्क के पास भू-माफियों द्वारा बुधवार रात्रि को अतिक्रमण कर आम रास्ते में रोक दिया था। जिसको लेकर गुरुवार को स्थानीय दुकानदारों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले दुकानदारों ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर वहां विरोध प्रदर्शन किया तथा वहां पर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम सीएम. वर्मा को ज्ञापन सौंपकर वहां पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। घोड़ा चौक पब्लिक पार्क के पास किए गए अतिक्रमण को लेकर नगरपालिका प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने मांग की कि घोड़ा चौक में किए गए सभी अतिक्रमणों को हटाया जाए। दुकानदारों तथा अतिक्रमण दस्ते में शामिल अधिकारियों के बीच हुई बहस के बाद अतिक्रमण दस्ता वापस
लौट गया।
ञ्च फिर चोरों का निशाना बना मंदिर
तेंबड़े राय मंदिर से सोने के 9 व चांदी के 150 छतर चोरी
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित तेम्बड़ेराय मंदिर में चोरों ने लाखों के सोने चांदी के सामान पर हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात चोर मंदिर में घुसे और 9 सोने के छतर व 150 से अधिक चांदी के छतर के साथ ही चांदी का बाजोट, झारी आदि चुरा लिए। इस सामान की कीमत 15 से 20 लाख रुपए आंकी गई है। मंदिर में रखी तिजोरी को चोरों ने तोडऩे का प्रयास किया लेकिन तिजोरी नहीं खुली। गौरतलब है कि जैसलमेर में मंदिरों में चोरी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। एक के बाद एक मंदिर इस गिरोह का निशाना बन रहे हैं। गत 21 जनवरी को मूलसागर के भूरेरियो राय मंदिर में 4 किलो चांदी व 15 हजार रुपए की चोरी हुई थी।
बासनपीर गांव के पास पलटी एंबुलेंस व कलेक्ट्रेट के सामने स्लिप हुई बाइक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
जिले में गुरुवार को दो अलग -अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हुए। दोनों दर्दनाक हादसों से माहौल गमगीन हो गया।
गुरुवार की सुबह करीब दस बजे बासनपीर गांव से पहले जैसलमेर की तरफ आ रही एक एंबुलेंस पलटी खा गई। जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ पर तेज गति से आई एंबुलेंस असंतुलित होकर पलट गई और सड़क से दूर जाकर गिरी। एंबुलेंस चालक वीरेंद्र पुत्र गंगाराम ((27)) निवासी सांचोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बृजमोहन रामदेव व उनकी पत्नी निर्मला रामदेव तथा संतोष चूरा घायल हो गए।
विरोध के चलते खाली हाथ लौटा अतिक्रमण रोधी दस्ता