पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर

जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित तेम्बड़ेराय मंदिर में चोरों ने लाखों के सोने चांदी के सामान पर हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात चोर मंदिर में घुसे और 9 सोने के छतर व 150 से अधिक चांदी के छतर के साथ ही चांदी का बाजोट, झारी आदि चुरा लिए। इस सामान की कीमत 15 से 20 लाख रुपए आंकी गई है। मंदिर में रखी तिजोरी को चोरों ने तोडऩे का प्रयास किया लेकिन तिजोरी नहीं खुली। गौरतलब है कि जैसलमेर में मंदिरों में चोरी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। एक के बाद एक मंदिर इस गिरोह का निशाना बन रहे हैं। गत 21 जनवरी को मूलसागर के भूरेरियो राय मंदिर में 4 किलो चांदी व 15 हजार रुपए की चोरी हुई थी।



जैसलमेर. जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हुए। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे बासनपीर गांव से पहले जैसलमेर की तरफ आ रही एक एंबुलेंस पलटी खा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ पर तेज गति से आई एंबुलेंस असंतुलित होकर पलट गई। एंबुलेंस चालक वीरेंद्र पुत्र गंगाराम ((27)) निवासी सांचोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बृजमोहन रामदेव व पत्नी निर्मला रामदेव तथा संतोष चूरा घायल हो गए।

बाइक स्लिप होने पर युवक की मौत : जिला मुख्यालय पर दूसरी घटना दोपहर करीब पौने तीन बजे कलेक्ट्रेट परिसर के सामने हुई। अमरसागर से जैसलमेर की तरफ आ रही बाइक कलेक्ट्रेट के सामने स्लिप हो गई जिससे गुलाराम पुत्र हरूराम भील निवासी अमरसागर की मौत हो गई।



तेंबड़े राय मंदिर से सोने के 9 व चांदी के 150 छतर चोरी