पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभागियों का सम्मान

प्रतिभागियों का सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो डीपीआर 3 धौलपुर. कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथि।

धौलपुर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा में बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत राम मीना ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा जिले के लोगों से ट्रैफिक नियमों की पालना की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवा का जोश सकारात्मक हो तो देश के बहुत काम आ सकता है, लेकिन वह अपने जोश का उपयोग फर्राटे भरने में करते है। सड़क पर नियंत्रित वाहन चलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मरने वाले लोगों की बेहद कीमती होती है। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी सतीष कुमार ने कहा कि इस सप्ताह का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि लोग लाइसेंस बनवाने तक नियमों की जानकारी रखते है। लाइसेंस बनने के बाद नियमों को किनारा कर देते है, यह स्थिति चिंताजनक है। समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. निखिल अग्रवाल, न्याय दर्शन संस्था के सचिव रंजीत दिवागर मौजूद थे।