पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक पखवाड़े से नहीं हो रहा पोषाहार वितरण

एक पखवाड़े से नहीं हो रहा पोषाहार वितरण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. शिक्षा विभाग के अधिकारियों अनदेखी के चलते राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुमट बाड़ी में करीब एक पखवाड़े से अधिक समय से बच्चों को पोषाहार वितरण नहीं हो रहा है। ज्ञात रहे कि स्कूल रिकार्ड के अनुसार ३१ दिसंबर के बाद बच्चों को पोषाहार वितरण नहीं किया जा रहा है। क्योंकि पोषाहार प्रभारी ने इस प्रभार से मुक्त करने के लिए प्रधानाध्यापक को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। प्रधानाध्यापक राधेश्याम पाराशर ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों इस संबंध में अवगत कराया हुआ है। उन्होंने बताया कि नए पोषाहार प्रभारी को नियुक्त किया जा चुका है तथा बच्चों को निर्धारित समय से पोषाहार वितरण कराया जाएगा।
क्चक्चक्च