पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़ी नगर पालिका चलाएगी अतिक्रमण हटाओ अभियान

बाड़ी नगर पालिका चलाएगी अतिक्रमण हटाओ अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. नगर पालिका 27 जनवरी से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगी। नगर पालिका चेयरमैन ग्याप्रसाद कोली ने बताया कि जिन लोगों ने पालिका की जमीन एवं भूखंडों पर अवैध कब्जा व आम रास्तों में अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर की देखरेख में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी जमीन पर काबिज लोगों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज कराए जाएंगे। नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी रामजीत सिंह ने बताया कि कस्बे की मास्टर कॉलोनी नाले के सहारे, हौद, बाईपास, सरमथुरा रोड, गर्ग पैट्रोल पंप मार्ग, कासौटीखेड़ा मार्ग सहित शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
क्चक्चक्च