पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से जनजीवन प्रभावित

बारिश से जनजीवन प्रभावित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। लगातार बारिश होने से फसलों में नुकसान होने की संभावना अधिक हो गई है। बारिश से सर्दी बढऩे से लोग ठिठुरते रहे। बारिश के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में भीड़भाड़ नहीं देखी गई। बारिश के कारण कस्बे की कैलामाता मंदिर के पीछे, मीनेश्वर कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, करमपुरा, धानौरा मार्ग स्थित कुशवाह बस्ती सहित अन्य रास्तों में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहा। सर्दी के बचाव के लिए लोग दिनभर अलाव जलाकर तापते रहे। किसान गुरुदेवसिंह सरदार, सतीश समाधिया ने बताया कि यह बारिश गेहूं, जौ, चना, अरहर आदि फसलों के लिए लाभदायक है, मगर सरसो एवं सब्जी की अन्य फसलों में बारिश से नुकसान हुआ है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसेवक अजर, पार्षद शिवदयाल समाधिया, ग्याप्रसाद कुशवाह, जगन्नाथ कोली आदि ने नगर पालिका चेयरमैन ग्याप्रसाद कोली से मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है।