- Hindi News
- औडेला रोड की कॉलोनियों में दो दिन से बिजली गुल
औडेला रोड की कॉलोनियों में दो दिन से बिजली गुल
धौलपुर. शहर के औडेला रोड स्थित कई कॉलोनियों की विद्युत सप्लाई दो दिनों से ठप पड़ी है। विद्युत निगम के लापरवाह अधिकारी इस समस्या की अनदेखी किए हुए है। नागरिकों ने बताया कि औडेला रोड स्थित रीको कार्यालय के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर गत दो दिनों से खराब पड़ा है, जिससे कई कॉलोनियों की विद्युत सप्लाई बंद है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत कर खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने क मांग की गई, मगर समस्या ध्यान नहीं दिया जा रहा है। औडेला रोड निवासी मनोज चौधरी, रामविलास मावई, घनश्याम चौधरी, जोधन सिंह, अरविंद आदि जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम एवं विद्युत निगम के एसई एमपी सिंह को ज्ञापन भेजकर इस समस्या के निराकरण की मांग की है।
क्चक्चक्च