बाल श्रम रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित
भास्कर न्यूज क्चधौलपुर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार एवं राज्य बाल सरंक्षण आयोग जयपुर की ओर से बाल श्रम की रोकथाम के लिये जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का पुनर्गठन किया है।
श्रम कल्याण अधिकारी के मुताबिक टास्क फोर्स में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक निदेशक जिला बाल सरंक्षण इकाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रम निरीक्षक, अधीक्षक किशोर एवं संप्रेषण गृह, निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स भरतपुर, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, आगार प्रबंधक रोडवेज, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, रेलवे स्टेशन प्रभारी, आरपीएफ प्रभारी, जीआरपी प्रभारी, प्रभारी चाइल्ड लाइन, सुनहरी लाल शर्मा ((पूर्व शिक्षा अधिकारी)) हाउसिंग बोर्ड, प्रयत्न संस्था धौलपुर, श्री श्याम शिक्षा समिति धौलपुर को सदस्य बनाया गया है। श्रम कल्याण अधिकारी इस टास्कफोर्स के सदस्य एवं नोडल अधिकारी होंगे।