रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरुक
बानसूर. चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश देने के लिए बुधवार को कस्बे के सेठ चंटूलाल धन्नालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्कूल के एनएसएस, स्काउट व एनसीसी से जुड़े स्वयंसेवकों ने बैनर व नारों से लिखी पट्टिकाओं के साथ रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक होने का संदेश दिया। रैली को प्रधानाचार्य पांचू राम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, अजयपाल गुप्ता, ओमप्रकाश दुआ, राजेंद्र कुमार बारी मौजूद थे।