पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा सप्ताह में प्रतियोगिताएं आयोजित

सड़क सुरक्षा सप्ताह में प्रतियोगिताएं आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. कस्बे के बाईपास रोड स्थित सेंट जेवियर एकेडमी में 25वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। चेयरमैन आर.सी.यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के लिए निबंध व नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक अशोक कुमार यादव ने की। इस अवसर पर पीटीआई बीजू व अभिमन्यु चौधरी के नेतृत्व में छात्रों के दल ने बाईपास रोड़ पर वाहनों की हैड लाइट काली की तथा वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के बारे में बताया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धन्नालाल यादव, अतुल त्यागी व स्कूल का स्टाफ मौजूद था।