खनन विभाग ने वसूले 1.58 लाख
अलवर. खनन विभाग के उडऩ दस्ते ने जिले के दो स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध खनन कर पत्थर ले जा रहे वाहन चालकों से 1.58 लाख का जुर्माना वसूला है। खनिज अभियंता पीएस मीणा के अनुसार मंगलवार रात को कार्रवाई के दौरान नौरंगाबाद क्षेत्र से जा रहे दो ट्रैक्टर चालकों से 52 हजार रुपए वसूले हैं। ट्रैक्टरों में चेजा पत्थर भरा था। इसी प्रकार खैरथल में अवैध खनन के पत्थरों से भरे दो ट्रकों का पीछा कर रुकवाया गया। अवैध खनन के पत्थर होने की वजह से ट्रक चालकों से एक लाख छह हजार रुपए वसूले गए हैं। इधर, टपूकड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान नूंह रोड से अवैध खनन से भरे दो डंपर जब्त किए हैं। पुलिस को देख डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब रहे।
क्चक्चक्च