पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्वाचन विभाग के आदेश के बाद भी भुगतान नहीं

निर्वाचन विभाग के आदेश के बाद भी भुगतान नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - निर्वाचन विभाग के आदेश के एक माह बाद भी आंगनबाड़ी महिलाओं को विधानसभा चुनाव ड्यूटी का भुगतान नहीं हुआ है। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 17 दिसंबर को कलेक्टरों को चुनाव ड्यूटी में लगी आंगनबाड़ी महिलाओं को भुगतान के आदेश दिए थे। रिटर्निंग अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। कलेक्टर ने पत्र उपजिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया। एडीएम ने भुगतान के संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों को पत्र लिख दिया। इस कवायद के बाद भी रिटर्निंग अधिकारी भुगतान लेने नहीं आए। दूसरी ओर, भुगतान नहीं मिलने पर अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ ((एकीकृत)) की प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला शर्मा ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीकम चंद्र बोहरा का कहना है कि जिले के 19 रिटर्निंग अधिकारियों में से सिर्फ चौमू रिटर्निंग अधिकारी भुगतान ले गए हैं। भुगतान न लेने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।