पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नटनी का बारां में लूट की योजना बनाते तीन पकड़े

नटनी का बारां में लूट की योजना बनाते तीन पकड़े

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालाखेड़ा. थाना पुलिस ने मंगलवार देररात नटनी का बारां के पास से लूट की योजना बनाने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के दो साथी पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों में से एक के खिलाफ कई थानों में लूट व डकैती के मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने नटनी का बारां नदी पर दबिश दी।यहां पर वाहनों को लूटने की योजना बनाने के लिए पांच बदमाश इकट्ठा थे।पुलिस ने कार्रवाई कर फकरू पुत्र सफरू खां, इरशाद पुत्र शरीफ, मुश्ताक पुत्र कमालदीन जाति मेव निवासी टाई थाना नूंह, जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया जबकि इनके दो साथी युनूस पुत्र इस्माइल, साबिर निवासी टाई फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से एक देशी कट्टा, लोहे के सरिए व डिजायर गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश फकरू के खिलाफ भिवानी, हरियाणा, रोहतक में लूट व डकैती के कई मामले दर्ज हैं।