पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम साफ होने से राहत

मौसम साफ होने से राहत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. दो दिन से लगातार हो रही बारिश का दौर बुधवार देर शाम थम गया। गुरुवार दोपहर बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ, लेकिप सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश बंद होने व हवा नहीं चलने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री का इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री मापा गया। अधिकतम तापमान बढऩे से आम जन को दिन में ठंडक से काफी राहत मिली।
सैंपऊ: मौसम सामान्य नहीं हुआ तो फसलों को बचाना मुश्किल हो सकता है। मौसम के दिन प्रति दिन खराब होते मिजाज एवं फसलों के भविष्य को लेकर किसान चिंतित है। पिछले कई हफ्तों से मौसम सामान्य होने का नाम नही ले रहा है। जिससे अब सरसों, आलू, अरहर की फसल खराब हो सकती है। सबसे अधिक असर सरसों की फसल पर हुआ है। पछेती फसल में मौसम से करीब 40 से 50 प्रतिशत नुकसान होने की संभावना है। इस मौसम से सब्जियों में भी कई रोग देखे जा रहे है।