- Hindi News
- कागजी खानापूर्ति बनकर रह गया सफाई अभियान
कागजी खानापूर्ति बनकर रह गया सफाई अभियान
भास्कर न्यूज. धौलपुर
नगर परिषद का स्वच्छ नगर अभियान अभी तक महज खानापूर्ति ही साबित हुआ है। विशेष अभियान व सौ दिवसीय महा अभियान के बावजूद अभी भी तक शहर में कचरे का ढेर लगे रहते है और न ही कचरा संग्रहण की समुचित व्यवस्था हो सकी है। सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को भी अभी तक नहीं हटाया जा सका है। अतिक्रमण के नाम पर केवल ठेले व रेहड़ी पटरी वालों को हटाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे क्या करें, उनकी कोई सुनता भी नहीं है। जिस अधिकारी को अतिक्रमण हटाने का प्रभारी बनाया हुआ है, वे भी वहां नहीं पहुंच रहे। गौरतलब है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शहर में भी सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान एक महीने पहले शुरू किया गया था। यह अभियान केवल ठेका कर्मियों के भरोसे होकर रह गया है।