बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
धौलपुर. विश्व हिंदू परिषद की बैठक गुरुवार को आनंद नगर स्थित एक निजी स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता इंद्रसिंह परमार ने की। बैठक में धर्म रक्षा निधि अर्पण तथा संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि 50 वर्ष पूरे होने की खुशी में वीएचपी वर्ष 2014 को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने जा रही है। इसमें संगठन की तहसील एवं गांव स्तर की इकाइयों का गठन कर जिला सह केंद्रों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में बजरंग दल के विभाग संयोजक ओमबीर सिंह गुर्जर, जिला संयोजक लेखराज सिंह परिहार, जिला कोषाध्यक्ष महेश गर्ग आदि मौजूद थे।