माइनर बंद कराने के विरोध में ज्ञापन
धौलपुर. दौपुरा माइनर का गेट बंद कराने के विरोध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन जिलाध्यक्ष ऋषि मुदगल के मुताबिक कुछ अराजक तत्वों ने इस माइनर को सीमेंट से हमेशा के लिए बंद करा दिया है। इससे माइनर के आसपास के किसानों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप करते हुए तत्काल माइनर खुलवाने की गुहार लगाई है।