पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवादी के घर पर दस्तक देगी पुलिस

परिवादी के घर पर दस्तक देगी पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए जिला पुलिस ने परिवादियों के घर तक जाने का निर्णय किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले में चार स्तर पर परिवाद आते है। जिनमें पहला स्तर राज्य सरकार तथा पुलिस के आला अधिकारियों को भेजी गई शिकायतों का है। दूसरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद या शिकायत देने का है। तीसरा सुगम तथा पुलिस थानों में दिए गए परिवादों का है। चौथे स्तर पर डाक से भेजे गए परिवाद है। इन सभी का निस्तारण करने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसमें संबंधित पुलिस थाने के अधिकारी परिवादी के घर पहुंचेंगे और उसके परिवाद पर की गई कार्यवाही की जानकारी देंगे। यदि परिवादी पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं होता है तो उसकी शिकायत को नए सिरे से जांचा जाएगा। इस अभियान के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत राम मीणा है।