पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के मामले दर्ज

मारपीट के मामले दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. महिला पुलिस थाने में मारपीट व बदसलूकी के कई मामले दर्ज हुए है। बाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कासौटी खेड़ा निवासी मीना पत्नी बेदीराम ने प्राथमिकी में बताया है कि वह मूलत:: बरौली गांव की रहने वाली है। उसके घर में घुसकर अमरसिंह, मंगलसिंह, मनोज, श्याम सिंह, भजनबाई, सोमोती, राधाकृष्ण ने मारपीट की और आभूषण व नकदी छीन ले गए। मामले की जांच जांच एएसआई महावीर प्रसाद कर रहे है। उधर, कोतवाली थानांतर्गत पुराना शहर के कोटला मोहल्ला की सायना पत्नी मुस्लिम ने आरिफ तथा तारीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि दोनों ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर तोड़ फोड़ की। बाड़ी थाने के मोहल्ला किरी निवासी शारदा पत्नी रविदास ने रहीश, लियाकत, संतोषी, कल्ला के विरुद्ध बदसलूकी व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। थाना सदर के गांव अलहपुरा निवासी शारदा पत्नी रघुवीर ने गांव के राधे व राजेश के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
क्चक्चक्च