पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस को नहीं पता कहां हो रहा है खनन

पुलिस को नहीं पता कहां हो रहा है खनन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चधौलपुर
जिले में चंबल व अन्य नदियों से बजरी खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। खनन माफियाओं ने बीहड़ इलाकों, चारागाह, वनक्षेत्र में भी खनन शुरू कर दिया है। बावजूद इसके पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। यह खुलासा थानों से आई रिपोर्ट में हुआ है।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने कुछ दिन पहले सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में हो रहे खनन की जानकारी मांगी थी। इसमें खनन में लिप्त लोगों का ब्यौरा भी मांगा गया था। जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपनी रिर्पोट भेज दी है। बाड़ी तथा बसेड़ी थाना प्रभारियों के मुताबिक उनके यहां बिल्कुल खनन नहीं हो रहा है। यह स्थिति उस समय जब खुद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवताराम मीणा ने पुलिस फोर्स के साथ सोने का गुर्जा के कंपार्टमेंट नं. 7 में चलाई जा रही अवैध खान को बंद कराया था। ऐसे में एसएचओ बाड़ी से दोबारा रिपोर्ट मांगी गई है। थाना सरमथुरा क्षेत्र में बड़ा गांव, कोनेसा, डोमपुरा, चांदपुरा, बथुआखोह, बिरजा, रीछरी, बसंतपुरा, बंध का पुरा, खरगापुरा, डोमई, खरौली में अवैध खनन हो रहा है। पुलिस के अनुसार यह अवैध खनन रामभरोसी, सुल्तान खां, लाखन, कृष्णा, हरीसिंह, कोकसिंह, सरदार सिंह, मुंशी, भरता ठेकेदार, भवूती, बनियाराम मीणा, गंगाराम, रामफल, गुटुआ तथा दयाराम मीणा द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस, वन विभाग, खनिज एवं भू विज्ञान विभाग तथा प्रशासन द्वारा इस अवैध खनन को बंद करने के लिए कार्यवाही नहीं की है। इसी प्रकार नादनपुर थाना पुलिस ने माना है कि उनके थाना क्षेत्र में लगभग एक दर्जन स्थानों पर अवैध खनन हो रहा है। यह अवैध खनन गांव मोहरी, विजेका पुरा, ताजपुर, फागुना पुरा में हो रहा है, मगर अवैध खनन करने वालों की कोई जानकारी नहीं है। बाड़ी पुलिस ने पूर्व में पकड़ी गई अवैध खनन का ही ब्यौरा भेजा है।
॥जिले में अवैध खनन रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिला पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस का सहयोग कर अवैध खनन को रोकेगी।
-भगवताराम मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक




ब्यौरे में नहीं है खनन क्षेत्र के नाम

पुलिस अधीक्षक को भेजी रिपोर्ट में अधिकांश थानों ने खनन क्षेत्रों के नाम नहीं दिए है। इसमें खासतौर पर थाना बसईडांग, बाड़ी, बसेड़ी आदि शामिल है। इन इलाकों में वन क्षेत्र के साथ चारागाह तथा पहाड़ी इलाके में अवैध खनन हो रहा है। इसी प्रकार बाड़ी की वामनी नदी, सैंपऊ की पार्वती नदी, धौलपुर, राजाखेड़ा, दिहोली क्षेत्र में चंबल नदी के साथ सरमथुरा थाना क्षेत्र की नदियों से बजरी का अवैध खनन हो रहा है। आए दिन इन थानों की पुलिस अवैध खनन कर लाई गई बजरी के ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को पकड़कर मामले दर्ज करती रही है।