विकलांग शिविर का आयोजन
भास्कर न्यूज. धौलपुर
राजस्थान पेंशनर समाज की जिला शाखा की ओर से गुरुवार को महावीर विकलांग समिति व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जैन धर्मशाला में विशेष योग्य जन शिविर का आयोजन किया गया। समाज के मंत्री विशंभर दयाल शर्मा ने बताया कि शिविर में विशेष व्यक्तियों को 17 ट्राईसाइकिल, 20 बैसाखी, 28 बेंत व 7 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। शिविर में महावीर विकलांग समिति जयपुर से विनोदी लाल शर्मा, मोतीलाल शर्मा, नरेश कुमावत, समाज कल्याण विभाग की ओर से झम्मन लाल तिवारी, वीरेन्द्र चाहर उपस्थित थे। जबकि पेंशनर समाज की ओर से केशव सिंह चौहान, नत्थीलाल जैन, रामनारायण बंसल आदि मौजूद थे। समाज कल्याण अधिकारी अरविंद कुमार सैनी ने शिविर का निरीक्षण किया। मंत्री विशंभर दयाल शर्मा ने बताया कि शिविर का आयोजन शुक्रवार को भी किया जाएगा।