- Hindi News
- पीजी कॉलेज में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
पीजी कॉलेज में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
धौलपुर. राजकीय पीजी कॉलेज में गुरुवार को मतदाता जागरूकता उत्सव के तहत पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उदयसिंह मीणा ने की। भाषण प्रतियोगिता में चुनाव प्रक्रिया में सभी की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए विषय पर प्रतिभागियों ने चर्चा की। इसमें कृष्णा प्रथम, आशु त्यागी द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर अमित सिंघल रहे। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में सुमन ने प्रथम, राजकुमार एवं आसिफ खांन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर निर्णायक के रूप में मीना मनचंदा, मनोज मीणा, ललिता शर्मा, विनोद गर्ग तथा देवेन्द्र गुप्ता थे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. डीके बंसल सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे। इसी प्रकार पीजी कॉलेज में योजना मंच के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सचिन गर्ग एवं सेवसिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कमल किशोर एवं कुलदीप द्वितीय स्थान पर रहे। सोमेश्वर सिंह एवं कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। यह जानकारी मंच प्रभारी डॉ. नीलम सिंह ने दी।