पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेड स्थल पर पानी भरा

परेड स्थल पर पानी भरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चधौलपुर
आरएसी ग्राउंड में दो दिन बाद गणतंत्र दिवस की परेड होनी है। इससे पहले यहां साफ सफाई के साथ अन्य इंतजाम किए जाने है, लेकिन बुधवार को हुई बारिश से परेड स्थल पर पानी भर गया है। इस पानी को लेकर संबंधित अधिकारी परेशान हैं और परेड के लिए बच्चों का रिहर्सल भी प्रभावित हो रहा है। रिहर्सल कर रहे बच्चों के मुताबिक जलभराव के कारण रिहर्सल में परेशानी हो रही है। बावजूद इसके राष्ट्रीय उत्सव की महत्ता को देखते हुए झाड़ों में रिहर्सल कर रहे है। समय से परेड स्थल से यदि पानी नहीं निकला तो परेड भी प्रभावित होने की आशंका है।




80 स्कूलों को दिया नोटिस

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर रिहर्सल में भाग नहीं लेने वाले 80 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। यह जानकारी शारीरिक शिक्षक राजकुमार परमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेश सभी स्कूलों को रिहर्सल में भाग लेने के लिए पाबंद किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी गणेश धाकरे के मुताबिक शहर के 10 स्कूल गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।