- Hindi News
- बानसूर थानागाजी के गांवों में सिलेंडर बांटने के दिन तय
बानसूर-थानागाजी के गांवों में सिलेंडर बांटने के दिन तय
अलवर. रसद विभाग ने राजगढ़ क्षेत्र के बाद गुरुवार को बानसूर-थानागाजी के गांवों में सिलेंडर सप्लाई करने का टाइम-टेबल तय किया है।
जिला रसद अधिकारी आरसी मीणा के अनुसार तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार थानागाजी इंदोक, भर्तृहरि में हर शुक्रवार, भांगडोली, हरनेर, किशोरी, भीकमपुरा, दुहार चौगान के अंतिम गुरुवार, नारायणपुर व आसपास की ढाणियों में महीने की एक, 6,11,16,21 और 26 तारीख, थानागाजी के आसपास की ढाणियों में हर रविवार, अजबपुरा, प्रेमपुरा, कोलाहेडा में हर माह की 25 तारीख, गढ़ी-खरकड़ी में हर माह की 26 तारीख, मुंडावरा, तोलावास, बामनवास में 13 तारीख, थानागाजी के ही गुढ़ा, डेरा, बामनवास, हरनेर, भांगडोली में 20 तारीख, गढ़बसई, बसई जोगियान, विजयपुरा, गोलाकाबास में 5 तारीख, मालूताना, डहरा, बांदरोल में 20 तारीख, किशोरी,भीकमपुरा, सूरतगढ़ में 26 तारीख, सरिस्का परियोजना-1, कानपुरा, तोलावास, सरिस्का परियोजना-2, मुंडावरा, मानावास में 30 तारीख को सिलेंडर बांटे जाएंगे।
इसी तरह बानसूर क्षेत्र के कराना, बड़ा गांव, बिलाली में 15 और 30 तारीख, ज्ञानपुरा, खराब में 25 तारीख, चतरपुरा, बास गोवर्धन में 28 तारीख, नीमूचाना, बास कर्णावत में 30 तारीख, कोहरी, गिरूडी, होलावास में 3 तारीख, बानसूर में प्रत्येक बुधवार, रामपुर में 15 तारीख तथा नवलपुरा, खेड़ा श्यामपुरा में प्रत्येक माह की 30 तारीख को सिलेंडर बांटे जाएंगे।