पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्थिक सहायता के लिए तैयार होगा डाटा बैंक

आर्थिक सहायता के लिए तैयार होगा डाटा बैंक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. भरतपुर व धौलपुर जिले के सभी नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों व विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीएस राठौड़ ने बताया कि पात्रता नियमों के तहत नॉन पेंशनर पूर्व सैनिक व विधवा को इस विभाग द्वारा जारी द्वितीय विश्व युद्ध की पेंशन नहीं मिलनी चाहिए, राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं निजी संस्था से स्थायी रूप से रोजगार प्राप्त नहीं किया हो, वर्तमान में नॉन पेंशनर व विधवा को राज्य सरकार से वृद्धावस्था पेंशन एवं केंद्रीय सैनिक बोर्ड के माध्यम से रक्षा मंत्री विवेकाधीन कोष से पेन्युरी ग्रांट स्वीकृत है तो उसका विवरण भी देना होगा। संबंधित को पहचान पत्र जारी किया गया हो। आवेदक को प्रार्थना पत्र सभी कागजातों व उक्त आशय का नॉन ज्यूडिशियल नोटेरी से प्रमाणित शपथ पत्र के साथ 29 जनवरी तक कार्यालय में देना होगा।