आंगनबाड़ी केन्द्र से सामान चोरी
बडऱ्ोद. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अजमेरीपुर परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र द्वितीय से चोर केन्द्र भवन की दीवार तोड़कर आंगनबाड़ी केन्द्र के उपयोग के आवश्यक सामान चोरी कर ले गए। अजमेरीपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वह सहायिका के साथ सेंटर को बंद कर के घर गई थी। शुक्रवार सुबह सेंटर पर आकर देखा तो सेंटर के कमरे में रखा पोषाहार के 20 पाउच, 1 हाजरी रजिस्टर, 1 गर्भवती व धात्ररी रिकार्ड मेनटेन रजिस्टर, 1 सर्वे रजिस्टर, विजिट रजिस्टर, सहित अन्य आवश्यक रजिस्टर संदूक में से चोर ले गए। चोरी होने की सूचना दूरभाष से महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी बहरोड़ धर्मवीर मीणा को दी है।