पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम तय

गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम तय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को शानदार तरीके से आयोजित करने के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने आरएसी ग्राउंड में आयोजित हो रहे मुख्य समारोह में सभी सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं की ओर से आकर्षक झांकियां तैयार की जाएंगी। समारोह में टेंट, बिजली, पेयजल, बैरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने आरएसी ग्राउंड में भरे पानी की निकासी के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीणा ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में 26 जनवरी को सुबह 8 बजे, कलेक्ट्रेट भवन पर साढ़े आठ बजे तथा मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 9.10 बजे वह परेड का निरीक्षण तथा मार्च पास्ट एवं 9.20 बजे राज्यपाल का संदेश पढ़ेंगे। इसके बाद 9.35 बजे मुख्य उनके द्वारा पारितोषिक एवं प्रशंसा पत्रों का वितरण किया जाएगा। 9.50 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यायाम प्रदर्शन, 10 बजे झांकियों का प्रदर्शन एवं 11 बजे राष्ट्रीय गान की ध्वनि के साथ समारोह का समापन होगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति परिसर में उसी दिन शाम 4 बजे से सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।