- Hindi News
- लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
धौलपुर. जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव से संबंधित प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी के नोडल अधिकारी रामशरण शर्मा अतिरिक्त निदेशक प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, अतिरिक्त जिला कलक्टर को निर्वाचन व्यय मॉनीटरिंग सेल का नोडल अधिकारी, अतिरिक्त नोडल अधिकारी अनिल गोयल प्रबंधक आरजीएवीपी तथा 6 सहायक पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इनके अलावा प्रति विधान सभा 3 मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किए गए है। इस कवायद के तहत जिला स्तरीय एमसीएमसी का गठन किया जा चुका है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों की लाइव वेब कास्टिंग के लिए नोडल प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर सहायक कलेक्टर मुख्यालय को लगाया गया है।