पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रमेश चंद गांधी बने अध्यक्ष

रमेश चंद गांधी बने अध्यक्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेशाध्यक्ष के पद पर रमेशचंद गांधी को चुना गया है। गांधी के मुताबिक जल्द ही वह समस्त जिलाध्यक्षों का चुनाव कराएंगे। इस अवसर पर संघ की बैठक सुंदर कॉलोनी में रामवीर सिंह अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमेश गांधी की नियुक्ति पर हर्ष जताया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाने की तिथि घोषित करने पर चर्चा की गई। बैठक में हीरालाल, राजेन्द्र प्रसाद, दरब सिंह, पुष्पेंन्द्र सिंह, वीरीसिंह, देवी सिंह, हरिफूल, रामचरन सिंह, विजयसिंह, राधेश्याम, कैलाशी, मुकेश, सुरेश मौर्य आदि उपस्थित थे।