विकलांगों को वितरित किए उपकरण
धौलपुर. राजस्थान पेंशनर्स समाज, महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विकलांग शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। जैन धर्मशाला में आयोजित शिविर में डॉ. आरसी पिपेश ने विकलांगों की जांच कर श्रवण यंत्र वितरण किया। समाज के मंत्री विशंभर दयाल ने बताया कि शिविर में 30 ट्राईसाइकिल, 40 वैसाखी, 50 बैंत, 50 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। शिविर में 150 से अधिक रोगियों को लाभांवित किया गया। कार्यक्रम में केशवसिंह कौशल, केशवसिंह राना, रामनारायण बंसल, वासदेव श्रीवास्तव ने सहयोग दिया।