पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए राशन कार्डों पर अगले माह से मिलेगी राशन सामग्री

नए राशन कार्डों पर अगले माह से मिलेगी राशन सामग्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. नगर परिषद धौलपुर तथा नगर पालिका बाड़ी तथा राजाखेड़ा के पात्र लोगों को अगले माह से नए राशन कार्डों पर राशन वितरित होगा इन राशन कार्डों पर मुहर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले के पात्र व्यक्तियों को राशन सामग्री के लिए नवीन राशन कार्ड वितरित करने का काम नगरीय इलाकों में चल रहा है। नगर परिषद में तो राशन कार्ड के आधार पर कूपन वितरित किए जा रहे हैं। जिनसे अगले माह राशन सामग्री बांटने का दावा किया जा रहा है। कूपन लेने के लिए सुबह से ही नगर परिषद पर पात्र व्यक्तियों की भीड़ जुट गई। गुरुवार को तो कूपनों के लिए कई काउंटर बनाए गए, मगर व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने पर शुक्रवार को परिषद के जन्म मृत्यु कार्यालय में यह कार्य किया गया है। कूपन लेने के लिए महिलाओं को कई घंटे तक लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है।