पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब का ठेका हटाने की मांग

अवैध शराब का ठेका हटाने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानसूर. ग्राम लेकड़ी में कई सालों से अवैध शराब का ठेका होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने अवैध शराब ठेके को बंद करने की मांग को लेकर उपसरपंच राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। उपसरपंच ने बताया कि दो दिन में कार्यवाही नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस अवसर पर सरपंच मोहर सिंह गुर्जर, दाताराम गुर्जर, सुरेश चंद, शेरसिंह, भूपेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, सुभाष सहित आदि उपस्थित थे।