निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अध्यापक
बाड़ी. ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह परमार ने शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनेक अध्यापक अनुपस्थित मिले। बीईईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सहायपुर विद्यालय में शिक्षक बनवारीलाल, बछेडिय़ापुरा में रतनलाल, सिम्मर्रा में रामबरन, सुखसिंह पुरा में अध्यापक गरेंद्र सिंह व विद्यार्थी मित्र रामप्रकाश अनुपस्थित रहे।