पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमों की अवहेलना पर चालान

नियमों की अवहेलना पर चालान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान समझाइश के बाद अब पुलिस ने यातायात नियमों का माखौल उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को गुलाब बाग चौराहे पर शहर कोतवाली, निहाल गंज थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। यह अभियान रोडवेज बस स्टैंड तथा जगदीश तिराहे पर भी जारी रहा। इसमें एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। यातायात प्रभारी परस राम शर्मा ने बताया कि पुराने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नियमों की अवहेलना करने वालों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा।