पुलिस पर हमले के आरोपियों को जेल
बाड़ी. पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में दो आरोपियों राम विलास मीणा एवं भोगाराम मीणा निवासी ग्राम उमरेह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अभी 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सीओ एमएल दादरावाल ने बताया कि बीते दिनों ग्राम उमरेह में जुआ पकडऩे के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। उस समय गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। पुलिस ने उन सभी लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था। इनमें से अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
क्चक्चक्च