पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध

अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन एवं नगरपालिका के कर्मचारियों का नागरिकों ने जोरदार विरोध किया। नागरिकों के मुताबिक यह टीम बिना किसी सूचना के अतिक्रमण हटाने आ गई। नागरिकों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान शहर के गेट से सर्राफा बाजार को जाने वाले मुख्य बाजार लाइब्रेरी के सामने से लगभग दो दर्जन सफाई कर्मियों के साथ उनकी दुकानों एवं मकानों के सामने रखे पत्थरों को तोडऩा एवं हटाना शुरू कर दिया। वहीं सीढिय़ों पर हथोड़े मार कर तोड़ फोड़ किया। जबकि इसके लिए यह सीढिय़ां नगर पालिका की मंजूरी से बनी थी। इसकी रसीद दिखाने पर भी अतिक्रमण रोधी सुनने को तैयार नहीं थी। ऐसे में नागरिक लामबंद हो गए और उपखंड प्रशासन व नगरपालिका कर्मचारियों का विरोध करने लगे। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप दोपहर तक बाजार बंद रखा। वहीं विरोध के चलते अतिक्रमण की बीच में ही छोड़ टीम वापस लौट गई।