पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुगम आरपीजी पोर्टल सुगम समाधान में मर्ज

सुगम आरपीजी पोर्टल सुगम समाधान में मर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चधौलपुर
आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं समाधान के लिए संपर्क समाधान कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत पहले से संचालित सुगम-आरपीजी पोर्टल को सुगम समाधान नवीन पोर्टल में मर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देने के लिए शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस पोर्टल के जरिए सुगम संपर्क सुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। सभी विभागों से संबंधित समस्याओं को सुगम वेबसाइट पर डाला जाएगा। सभी विभागों के अधिकारी वेबसाइट को नियमित रूप से जांच कर आवेदनों का निस्तारण करेंगे। इसमें जो समस्याएं रह जाएंगी, उन्हें प्रत्येक माह के पहले गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में जन सुनवाई में रखा जाएगा।