पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मताधिकार की दिलाई शपथ

मताधिकार की दिलाई शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाने के लिए निर्भीक होकर एवं बिना प्रलोभन में आए हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
सरकारी कर्मचारियों को भी एक मतदाता होने के कारण लोकतंत्र के प्रति शपथ लेना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को चुनाव कार्य के प्रति निष्ठावान होने की भी शपथ दिलाई। इसी श्रंृखला में तहसील कार्यालय में तहसीलदार छीतरलाल वर्मा ने सूचना केन्द्र में सहायक जन संपर्क अधिकारी राजकुमार मीणा तथा सभी राजकीय कार्यालयों में प्रभारी अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को मताधिकार की शपथ दिलाई गई।
बाड़ी : यूको क्लब स्काउट की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं मतदाता जागरूकता उत्सव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में आयोजित किया गया। इसमें चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय पर निबंध एवं भाषण आदि प्रतियोगिता कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम प्रहलाद, द्वितीय निवेश बंसल, तृतीय स्थान पर राकेश कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेश कुमार मंगल ने की। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया।