पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित

तीन राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिला रसद अधिकारी ने ग्राम पंचायत समौना के राशन डीलर दीवान सिंह की डीलरशिप निलंबित कर दी है। उन्होंने यह कार्रवाई राजाखेड़ा एसडीएम की शिकायत पर की है। इसी प्रकार सुगम पोर्टल पर ग्राम गौलारी के राशन डीलर अमिताभ के विरुद्ध राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर प्रवर्तन निरीक्षक बसेड़ी से जांच कराई गई। आरोपी सही पाए जाने पर इनका भी लाइसेंस निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुगम पोर्टल पर ग्राम पंचायत विनतीपुरा के राशन डीलर की शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 23 जनवरी को मौके पर जांच की गई। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर राशन डीलर विजय सिंह ग्राम पंचायत विनतीपुरा 1/2 भाग का लाइसेंस निलंबित किया गया है।